फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर से गिरकर कल्टीवेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक सतीश कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र की महतियां दांडी गांव में बुधवार शाम कल्टीवेटर की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक आईटीआई का छात्र था। घटना के संदर्भ में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव महतिया डांडी निवासी 20 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र नरेंद्र पाल बुधवार शाम खेत की जुताई कराकर गांव के ही ट्रैक्टर पर बैठकर घर की ओर आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने तेजगति व लापरवाही से ट्रैक्टर दौड़ाया, जिससे सतीश कुमार अचानक पीछे की ओर नीचे गिरकर कल्टीवेटर की चपेट में आ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आईटीआई का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें