बहेड़ी। देवरनियां के गांव गनूनगला निवासी देशराज (29) की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, देशराज सोमवार शाम मकान की छत पर गए थे। छत के पास से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। उसपर हाथ लगाने से उनको करंट लगा और वह बेहोश हो गए। चीख सुनकर परिजन उनको भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर गए। उपचार के दौरान देशराज ने दम तोड़ दिया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।