बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बाबू नगला में दीवार का मलबा ऊपर गिरने से गृहस्वामी 30 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूरज घर के पीछे बनी कच्ची कोठरी को गिरा रहे थे। इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। सूरज के परिवार में पत्नी प्रीति, दो बेटे और एक बेटी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बाबू नगला में शुक्रवार सुबह घर के पीछे कच्ची कोठरी गिराने के दौरान लापरवाही मालिक की जान पर भारी पड़ गई। दीवार का मलबा ऊपर गिरने से गृहस्वामी 30 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। परिजन जीवित होने की उम्मीद में बरेली के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों ने बताया कि सूरज सुबह घर के पीछे बनी कच्ची कोठरी को गिरा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ की दीवार अचानक भरभरा कर उन्हीं के ऊपर गिर गई। सूरज उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में ही उनकी मौत हो गई, हालांकि परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूरज के परिवार में पत्नी प्रीति, दो बेटे और एक बेटी हैं। मां उर्मिला और पिता राजपाल का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।