फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: लोहड़ी मेले में पॉप सिंगर दीप मनी ने बांधा समां, दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी... गाने पर थिरके युवा

Fri, 12 Jan 2024 08:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल रेडीसन में आयोजित लोहड़ी मेले में पॉप सिंगर दीप मनी ने धमाल मचाया। युवा खुद को थिरकने से रोक नहीं सके।
विज्ञापन
लोहड़ी मेले में थिरके युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित लोहड़ी मेले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली से आए पॉप सिंगर दीप मनी ने धमाल मचाया। युवा खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। उन्होंने दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी..., और लैला ओ लैला... जैसे गीतत गाकर समा बांध दिया।

विज्ञापन


पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल रेडीसन में ‘लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम’ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, महापौर उमेश गौतम, पलिया विधायक रोमी साहनी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा, उत्तर प्रदेश अकादमी के निर्देशक जगनैन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष निशांत परुथी एवं प्रदेश के संयोजक प्रवीन सेठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने पंजाबी महासभा की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

इस साल आठ बच्चियों के जन्म लेने पर खुशियां मनाई गईं। उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इसका संचालन यतिन भाटिया ने किया। जिलाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, गुलशन आनंद, हरीश विग, ज्ञानी काला सिंह, भारत भूषण, एमपी सिंह, विनोद ग्रोवर, महामंत्री देवराज चन्डोक, हरीश अरोड़ा, रंजीत सिंह का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें