फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी से चल रहा था विवाद

Sun, 21 May 2023 05:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के अलग-अलग क्षेत्र में दो युवकों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना सीबीगंज क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी 32 वर्षीय राजू ने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। राजू के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि पड़ोसी से उन्हें राजू के फंदा लगाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

धर्मेंद्र ने बताया कि नौ साल पहले कैंट निवासी पूजा से राजू की शादी हुई थी। रंजू की तीन बेटियां हैं और पूजा दस माह से मायके में रह रही है। राजू से उसकी मुकदमेबाजी चल रही है। धर्मेंद्र ने किसी रंजिश से इनकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारादरी इलाके में भी एक युवक ने दी जान 

इधर, बारादरी थाने के जगतपुर में भी 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके परिवारीजन कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें