फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर मारी गोली, पौनिया मौके से बरामद
विज्ञापन

परिजन का आरोप- पुलिस के दबिश देने से परेशान था युवक
बरेली। कैंट के गांव चौबारी में 25 वर्षीय इश्त्यिाक ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों का आरोप है कि एक शिकायत के चलते पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
चौबारी में रहने वाले मुश्ताक ने बताया कि वह तीन भाई हैं, जिनमें इश्त्यिाक सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक मेडिकल स्टोर मालिक ने थाना कैंट में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस इश्त्यिाक के घर में दबिश दे रही थी, जिसके चलते वह परेशान था। बृहस्पतिवार को सुबह ही उसने शराब पी और कहने लगा कि मेडिकल वाले से जाकर पूछेगा कि उसका झूठा नाम क्यों लिया। इसके बाद शाम को उसने घर के पास ही आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर पौनिया (तमंचा) से अपने सिर में गोली मार ली। वे लोग मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। फिर वे लोग इश्त्यिाक को भोजीपुरा में निजी मेडिकल कॉलेज में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के दो लाख मांगने का आरोप
मुश्ताक ने बताया कि मेडिकल स्टोर वाला समझौते के लिए उनके भाई से दो लाख रुपये मांग रहा था। इस वजह से भी वह परेशान था। वहीं कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ लूट और रंगदारी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट के मामले में अज्ञात के तौर पर उसका नाम आया था। इसलिए थाने आने की सूचना भिजवाई गई लेकिन वह नहीं आया। घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा मौके से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें