फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर तक जलापूर्ति न होने पर टावर पर चढ़ा युवक

Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। ओवरहेड टैंक से घर तक पानी की सप्लाई न होने से नाराज युवक शनिवार देर शाम गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर आई पुलिस ने उसको समझाकर उतारा। युवक एक घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा।
विज्ञापन

आंवला-भमोरा रोड स्थित मोतीपुरा गांव का भगवानदास देर शाम गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे देखकर ग्रामीण जुटने लगे। ग्राम प्रधान कुलदीप की सूचना पर आई पुलिस ने भगवानदास से टावर पर चढ़ने का कारण पूछा। उसने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक से छह माह पहले जलापूर्ति शुरू हो चुकी है। गांव में पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। उसके लिए खोदी गई सड़क को मिट्टी डालकर पाटकर खानापूरी की गई है। कार्यदायी संस्था ने पाइप तो डाल दिए लेकिन कनेक्शन नहीं दिए, जिससे गांव की 80 फीसदी आबादी को घरों में शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। केवल 20 फीसदी आबादी ही लाभान्वित हुई है। पुलिस ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया तो युवक उतरा। को आपस में एक दूसरे से जोडा ही नहीं है। पुलिस द्वारा समस्या का नियमानुसार समाधान के आश्वासन के बाद युवक टावर से उतरा।
विज्ञापन

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है। लोग टावर पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में न डालें। यह खतरनाक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें