फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिरंगा यात्रा को लेकर विवाद में युवकों को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 29 Jan 2023 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे में सरेआम तीन युवकों को डंडे से बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवकों को पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना के पीछे गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग निकाली गई तिरंगा यात्राओं को लेकर विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
डंडों से सरेआम युवकों की गई पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। कुछ लोगों ने तीन युवकों को काफी देर तक डंडों से पीटा। लोग तमाशबीन भी बने रहे, लेकिन युवकों को बचाने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। घटनास्थल से 50 मीटर दूर हर समय मौजूद रहने वाली पुलिस को सरेराह पिटाई की भनक तक न लग सकी।

विज्ञापन


पुवायां कस्बे में गणतंत्र दिवस पर एक तिरंगा यात्रा निकलती थी। इस बार दो तिरंगा यात्रा निकालीं गईं थीं। इसको लेकर युवाओं के दो गुट आपस में खुन्नस मान रहे थे। पुवायां में रविवार सुबह साढ़े दस बजे बंडा मार्ग पर कुछ लोग युवकों को डंडों से जमकर पीटने लगे। इस दौरान मौके पर  भीड़ लग गई। सरेराह पिटाई, गाली गलौज और धमकी के बाद आरोपी मौके से आराम से चले गए।  

भाजयुमो नेता ने की कार्रवाई की मांग 

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित युवकों की सूचना पर खुटार के नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण मिश्रा पुवायां थाने पहुंचे। नेताओं ने सरेराह पिटाई की घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।


 

विज्ञापन

खुटार के गांव चांदपुर निवासी संदीप शुक्ला ने पुलिस को बताया कि रविवार को अपने साथी सुशांत दीक्षित और रितु मिश्रा के साथ बाइक लेने आए थे। बंडा रोड पर बाइक लेकर चलने के दौरान ही गांव कुंवरपुर और वर्तमान में पुवायां निवासी अनुज मिश्रा, आलोक मिश्रा अपने पांच साथियों के साथ आए। तीनों युवकों पर जान से मारने की नीयत से डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उनसे तिरंगा यात्रा में शामिल होने की खुन्नस मानते हैं।  

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

पिटाई के दौरान उनका मोबाइल तोड़ दिया गया और सोने की एक लाख रुपये कीमत की लर भी लूट ली गई। पुलिस ने एक आरोपी को थाने में बैठा रखा है। पुलिस ने बलवा, हत्या का प्रयास, पिटाई, जान से मारने की धमकी, गंभीर उत्तेजना के बिना हमला या आपराधिक बल का प्रयोग आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें