फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बांग्लादेश का पुतला फूंकने और पैगंबर पर टिप्पणी से नाराज भीड़ ने युवक को पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर

Thu, 25 Dec 2025 07:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज इलाके के गांव खतौआ में बांग्लादेश का पुतला फूंकने के दौरान एक युवक ने पैगंबर साहब पर टिप्पणी कर दी, जिससे आक्रोश भड़क गया। आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने युवक को घेरकर पीटा। पीड़ित ने 50 लोगों की भीड़ के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हुई घटना के विरोध में बरेली के नवाबगंज इलाके के गांव खतौआ में पुतला फूंकने के दौरान एक युवक ने पैगंबर साहब को लेकर टिप्पणी कर दी। भीड़ ने उसे घेरकर पीट दिया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। नवाबगंज थाने में 50 लोगों की भीड़ के खिलाफ तहरीर दी गई है।

गांव निवासी कृष्ण कुमार ने थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव को बताया कि बुधवार दोपहर बाद उनके भाई विनोद कुमार बरखन जा रहे थे। बरखन चौराहे पर दूसरे समुदाय के 12 परिचित लोगों व 50 अपरिचितों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह पीटने लगे।

घेरकर पीटने का आरोप लगाया

विज्ञापन

बताया कि विनोद कुमार व मूलचंद ने मंगलवार को बांग्लादेश के विरोध में पुतला फूंका था। इससे नाराज आरोपियों ने विनोद कुमार को घेरकर पिटाई कर दी। मूलचंद को भी घर में घुसकर पीटा गया। हमले में विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर शोर सुनकर विद्यार्थी व देवदत्त पहुंचे और उन्हें बचाया जा सका। हमलावरों ने विनोद का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने भविष्य में जान से मारने और बांग्लादेश जैसा हाल करने की धमकी भी दी। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके भाई को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ गांव खतौआ पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विनोद को एक जगह मामूली चोट है। अगर भीड़ उसे पीटती तो स्थिति खराब हो सकती थी। मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

पैगंबर पर बयानबाजी का विरोध जताया
इधर, विनोद कुमार की ओर से वायरल किए वीडियो को लेकर दूसरे समुदाय ने भी विरोध जताया है। आरोप है कि विनोद ने पैगंबर के बारे में गलत बयानबाजी की, जिससे मामला संवेदनशील हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें