बरेली। अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीत का सेहरा बरेली कॉलेज का सर बंधा। ज्योति कॉलेज में हुए रोमांचक मुकाबले में बरेली कॉलेज ने बिजनौर के आरबीडी कॉलेज को दो-एक से हराया। प्रतियोगिता में कुल आठ कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहला मैच बरेली कॉलेज और केसीएमटी के बीच हुआ। जिसमें बरेली कॉलेज दो-शून्य से विजयी रहा। दूसरा मैच मुरादाबाद के डीएके कॉलेज और वीरांगना रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय के बीच हुआ। जिसमें डीएके कॉलेज दो-शून्य से जीता। तीसरा मैच ज्योति कॉलेज और वर्धमान कॉलेज बिजनौर के बीच हुआ। जिसमें वर्धमान कॉलेज दो-शून्य से विजयी रह। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल आरबीडी कॉलेज और डीएके कॉलेज के बीच हुआ। आरबीडी कॉलेज दो-शून्य से ये मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल में बरेली कॉलेज ने 2-0 से वर्धमान कॉलेज को रहा दिया। फाइनल मैच में बरेली कॉलेज ने आरबीडी कॉलेज बिजनौर को 2-1 से धूल चटा दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेजर जावेद खालिद ने किया। विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक डॉ. जेएन मौर्य, विशेषज्ञ शाहिद रजा और प्राचार्य डॉ. अनीता चौहान मौजूद रहीं।