फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 टीमों ने दिखाया दम, सेमी फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रहे अंडर 14 फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन 17 टीमों के बीच मैच खेले गए। इनमें आठ मैच डीपीएस के ग्राउंड पर तो सात मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए। बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में बरेली की टीम समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला मैच कल्याणपुर व गजरौला के बीच हुआ, जो कल्याणपुर ने 7/0 से जीत लिया। दूसरा मैच में आगरा ने रुद्रपुर को 7-0 से हरा दिया। गोमती नगर और सीतापुर के बीच खेला गया तीसरा मैच ड्रा रहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैचों में बरेली ने शिकोहाबाद को 5/0 से, मथुरा ने गजरौला को 6/0 से और प्रयागराज ने एल्डिको को 1/0 से हराया। सभी मैचों के परिणाम आने के बाद सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों का चयन किया गया। इसमें पहला मुकाबला आगरा व कल्याणपुर और दूसरा मुकाबला बरेली और रामपुर के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली दों टीमें फाइनल में खिताब के लिए आमना सामना होगा। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र रहेंगे। एडीजी जीतने वाली टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करेंगे। मैच में डीपीएस के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा, टूर्नामेंट के आयोजन सचिव सर्वेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें