फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट- 315 पदक जीतकर मीरगंज जोन बना चैंपियन, दक्षिण दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई 65वीं जनपदीय एथलेटिक्स मीट का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। सभी आठ जोन के खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने 315 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बने मीरगंज व अन्य जोन के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 259 पदक जीतकर दक्षिणी जोन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 100 मी., 200 मी. और 400 मी. दौड़ में अलग अलग जोन से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के बाद पहुंचे मुख्यातिथि व अन्य ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं में सीनियर वर्ग में पूर्वी जोन की संजना पाल 1500 मी., 3000 मी. और 5000 मी. दौड़ में प्रथम रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में मीरगंज जोन की विनीता गुर्जर 800 मी.. 1500 मी. और 3000 मी. दौड़ में, दक्षिणी जोन के मोहम्मद तहसीन रजा गोला फेंक, चक्र फेंक और हैमर थ्रो में, दक्षिणी जोन के ही बालक वर्ग में आसिफ अल्बी और बालिका वर्ग में नीतू राजपूत 100 मी., 200 मी. और 400 मी. दौड़ में प्रथम रहे।
वहीं कुल 315 पदक जीतकर मीरगंज जौन ओवलऑल चैंपियन रहा। मीरगंज ने जूनियर बालक में 73, सब जूनियर बालिका में 43 और बालक में 57 पदक जीते। 259 पदक जीतकर दक्षिणी जोन दूसरे स्थान पर रहा। फरीदपुर जोन ने 45 पदक जीते। मंडलीय क्रीणा अधिकारी नईम अहमद ने परिणाम घोषित किए। जिला विद्यालय निरीक्षक मनभरन राम राजभर, प्रतियोगिता संयोजक गुलाब राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पांडेय, डॉ. रमेश चंद्र, क्षेत्रीय क्रीणा अधिकारी विजय कुमार, संचालक डॉ. गोविंद दीक्षित व अन्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक बोले- देश में बरेली
का प्रतिनिधित्व बढ़ाने को कोच करें मेहनत
मुख्यातिथि डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी कोच से खिलाड़ियों पर मेहनत करने की बात कहते हुए कहा, बरेली के खिलाड़ियों को देश में ही नहीं, देश के बाहर भी प्रतिनिधित्व करना चाहिए। इसके लिए कोच को उन पर मेहनत कर उन्हें तराशना पड़ेगा। भीड़ में मोती ढूंढना पड़ेगा। साथ ही सभी स्कूलों के पीटीआई को विद्यालय स्तर पर ही बच्चों की प्रतिभाएं निखारने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें