बरेली। जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में इस्लामिया और चंद्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। मंगलवार को एसबी इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का समापन हुआ। सीनियर वर्ग में एफआर इस्लामिया और सब जूनियर वर्ग में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज न बाजी मारी। इनमें कई खिलाड़ियों का मंडलीय टीमों के लिए भी चयन हुआ।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन सब जूनियर वर्ग में सात और सीनियर वर्ग में 15 टीमों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में नूरेनजर, नीरज कुमार, तस्लीम, राहुल गुर्जर, सोहेल, धीर सिंह, हरनाम, प्रणव पाराशरी, सूर्यांश प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, नितिन साहू व अन्य का मंडलीय टीम में चयन हुआ। वहीं सब जूनियर वर्ग में अमित कुमार, दर्शन सिंह, नितेश कुमार, जितेंद्र सिंह, विशाल सैनी, अभिषेक राजपूत, बृजेश, सुमित कुमार, शिव कुमार सिंह, सनी सैनी व अन्य का मंडलीय टीम में चयन हुआ। कार्यक्रम में किशन स्वरूप शर्मा (एसवी), चंद्रशेखर आजाद, राजेश यादव, केपी सिंह, व अन्य मौजूद रहे।