फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पारिवारिक विवाद में युवक पर चाकू से हमला, अंगूठा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के शिकोही नगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक का अंगूठा कटकर अलग हो गया, जबकि गर्दन और हाथों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान अमर फौजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हमले का आरोप मोहल्ला टांडा बेरी वाली कुइया निवासी उनके रिश्तेदार पर लगाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और पूर्व में भी कहासुनी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को यह घटना हुई। बताया जाता है कि घायल अमर फौजी सामाजिक व राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। वार्ड नंबर 23 से सभासद पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आते ही मामला दर्ज किया जाएगा। घायल को इलाज के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें