बरेली। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत इज्जतनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात हरीश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.328 किलो गांजा, 750 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि शनिवार रात विलयधाम पुल से अहलादपुर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसको रोक लिया।पूछताछ में हरीश ने बताया कि वह बरेली के सालार नगला का मूल निवासी है। फिलहाल उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रहता है। तलाशी में गांजा, नकदी और फोन बरामद हुआ। इज्जतनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-
स्रोत की जानकारी जुटा रही पुलिसएएसपी के मुताबिक, हरीश कुमार ने बताया कि उसने गांजा एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसको वाहन चालकों व अन्य ग्राहकों को बेचता। अब पुलिस खरीद-फरोख्त के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।