फरीदपुर। दूसरे समुदाय के युवक ने कांवड़ व मां गंगा पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दिए। फोटो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सदस्य एकत्रित होकर थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे के मोहल्ला ऊंचा भूरे खां गौटिया निवासी समीर गजनवी ने अपनी फेसबुक अकाउंट से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं एवं कांवड़ पर अभद्र टिप्पणी कर फोटो पोस्ट किए। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। आक्रोशित कार्यकर्ता आदि कोतवाली पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन को देख पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर महामंत्री गोपाल मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, रघुनाथ सिंह, अभिषेक सक्सेना आदि ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। संवाद