तिलहर में स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम बूथ से कार्ड बदलकर रुपये निकालने के दौरान लोगों ने एक जाल साज युवक को धर दबोचा। जबकि उसका साथी बाइक सहित फरार हो गया। पिटाई के बाद लोगों ने जालसाज को पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े गए युवक के पास से 100 से ज्यादा विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड व साढ़े छह हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र भगीरथ निवासी गांव परशुरामपुर थाना रानी गंज जिला प्रतापगढ़ बताया है। वहीं उसने फरार साथी का नाम शशी निवासी लखनऊ बताया है।