फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 27 Mar 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। सेंथल से घर लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में इमरान (23 वर्षीय) की मौत हो गई। अन्य दो की हालत गंभीर है। तीनों युवक हाफिजगंज कस्बे के ही रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि इमरान अपने साथी उवैश व जुबैर के साथ बाइक पर बैठकर जादौपुर गए थे। लौटते समय हाफिजगंज कर्बला के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

टक्कर के बाद दूसरे वाहन का चालक मय वाहन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बरेली भेजा। एक निजी अस्पताल में जांच के बाद इमरान को मृत घोषित कर दिया गया। उवैश व जुबैर को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद इमरान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें