फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली टाइगर को हराकर युवा सुपर चित्रांश ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो मैदान पर चल रहे एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 में शनिवार को युवा सुपर चित्रांश, केएफसी लीजेंड, पॉवर हिटर्स, किलर इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। पहले मैच में बरेली टाइगर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में आठ विकेट पर 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी युवा सुपर चित्रांश की टीम ने चार विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच उवैश को बनाया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में अनलिमिटेड हिटर्स (एस) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। केएफसी लीजेंड ने बैटिंग करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 89 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आई अनलिमिटेड हिटर्स (एस) आठ ओवर में छह विकेट पर 45 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच इस्लाम ने दो ओवर में पांच रन देकर चार विकेट लिए।
तीसरे मैच में पावर हिटर्स ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 89 रन बनाएं। लीगल पावर स्ट्राइकर की टीम आठ ओवर में आठ विकेट पर 51 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच मनीष राना को चुना गया। चौथे मैच में एलीट वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में छह विकेट खोकर 53 रन बनाए। किलर इलेवन ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच किलर इलेवन के अभय ने 19 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें