फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवा सुपर चित्रांश ने 2 विकेट के नुकसान पर जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो स्पोर्ट्स मैदान में चल रहे एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 के दूसरे दिन शनिवार को वकीलों की 8 टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

दिन का पहला मुकाबला युवा सुपर चित्रांश बनाम लीगल चैलेंजर फरीदपुर के बीच हुआ। युवा सुपर चित्रांश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीगल चैलेंजर फरीदपुर में 45 रन का स्कोर दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी युवा सुपर चित्रांश ने केवल 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया और मैच आठ विकेट से जीता। 11 रन देकर दो विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाने के लिए रामकिशोर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच केएफसी लीजेंड बनाम रॉयल ब्लू इलेवन के बीच खेला गया। इसमें केएफसी लीजेंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए रॉयल ब्लू चैलेंजर ने निर्धारित ओवर में 60 रन का स्कोर खड़ा किया। केएफसी लीजेंड ने मात्र 7 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच मोहम्मद इस्लाम घोषित किए गए।

तीसरा मैच एनर्जेटिक लीगल फाइटर बनाम पॉवर हिटर्स इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉवर हिटर ने 71 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए एनर्जेटिक लीगल फाइटर ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और मैच सात विकेट से जीत लिया। हुकुम सिंह को 36 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। चौथा मैच अनलिमिटेड हिटर्स (एच) बनाम इलाइट वॉरियर्स के बीच हुआ। इसमें अनलिमिटेड हिटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 101 रन का लक्ष्य बनाय। इलाइट वॉरियर्स निर्धारित ओवरों में केवल 52 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। मैन ऑफ द मैच अवधेश सिंह राठौर बने।इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए बरेली बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहसिन खान, संजय पाठक, हर्ष कुमार अग्रवाल, प्रीति सिंह, नेहा जौहरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें