भड़सर। गाय के हमले में घायल हुए गांव ढकिया निवासी धनीराम को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, धनीराम गांव उदनपुर स्थित गोशाला में काम करते हैं। वहां वह चार दिन पहले गायों को चारा खिलाने गए। गाय ने उनपर हमला कर दिया।