भोजीपुरा। गांव दभौरा खंजनपुर के पास रेल लाइन के किनारे शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि शव पर नीली जींस और हल्की नीली शर्ट है। जेब से किच्छा से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन का टिकट मिला है। रुपये या अन्य सामान नहीं मिला है। टिकट कासगंज एक्सप्रेस 15062 का प्रतीत हो रहा है। ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका है। मृतक के हाथ, सिर और पेट पर चोट के निशान भी हैं, जिससे लूट के हत्या की भी आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवक की शिनाख्त के लिए बरेली और उत्तराखंड में सूचना भेजी गई है। अभी शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया है।