बरेली में 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर्ड सीओ और उनके बेटे पर युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली के बारादरी क्षेत्र में 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिटायर्ड सीओ एनएल भारती और उनके बेटे डिम्पू ने घनेंद्र सिंह नामक युवक को अपने घर ले जाकर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घनेंद्र सिंह ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 20 हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में एनएल भारती और डिम्पू उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। वहां बंद कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की गई, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। किसी तरह वहां से निकलने के बाद उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पीड़ित ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के आधार पर बारादरी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को जुटा रही है। युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।