आरोपी ने मंदिर में की थी शादी
दोनों पक्षों को थाने बुला लिया था, जहां युवक शादी करने को तैयार हो गया था। अप्रैल 2024 को शहर के एक मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। वह मंदिर से ही युवक के साथ ससुराल चली गई थी। आरोप है कि करीब आठ दिन बाद युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह दहेज में चार लाख रुपये मांग रहा था।
उसने कई दिन तक युवती को कमरे में बंद रखा। उसे खाना तक नहीं दिया। 22 जून को जब उसके पिता और भाई आए तो वह उसे निकालकर अपने घर ले गए। उसके बाद युवती ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।