फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मायके आई विवाहिता को युवक ने खिलाया नशीला पदार्थ, हैदराबाद ले जाकर किया दुष्कर्म

Fri, 26 May 2023 04:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

विवाहिता का छह माह पहले विवाह हुआ था। बीते दिनों वह मायके आई हुई थी। गांव की युवती उसे अपने घर ले गई थी। आरोप है कि युवती के भाई ने हैदराबाद ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक गांव में मायके आई नवविवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी उसे हैदराबाद ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश में आने पर युवती ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद वह उसे हैदराबाद से लेकर आए। पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


विवाहिता का छह माह पहले विवाह हुआ था। बीते दिनों वह मायके आई हुई थी। गांव की युवती उसे अपने घर ले गई थी। वहां युवती के भाई ने 19 मई को उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर ससुराल पक्ष के लोग रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। कार्यवाहक कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें