फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ फुर्र हुई युवती: बहन को मैसेज भेजकर धमकाया, लिखा- पीछा मत करना, नहीं तो...

Fri, 26 May 2023 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। घर से नकदी और जेवर भी ले गई। उसने बहन को धमकी भरा मैसेज भेजा कि अगर पीछा किया तो मुकदमा दर्ज करा देगी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र की एक युवती घर से रुपये और जेवर लेकर प्रेमी संग चली गई। उसने व्हाट्सएप पर अपनी बहन को धमकी दी कि उसका पीछा किया तो वह मुकदमा दर्ज करा देगी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 17 मई को वह नरियावल स्थित अपने दूसरे मकान में गई थीं। घर में उनकी बहू और बेटी थीं। मौका पाकर उनकी बालिग बेटी ने एक लाख 30 हजार रुपये व जेवर निकाल लिए। वह भाभी से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकली। 

जब वह घर नहीं लौटी तो जानकारी करने पर पता चला कि भिंडौलिया निवासी रामऔतार उनकी बेटी को ले गया है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी ने 23 मई को अपनी बहन को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा।
विज्ञापन


मैसेज में लिखा कि उसे तलाशने का प्रयास किया तो वह मुकदमा दर्ज करा देगी। उसने रिश्ता खत्म होने की बात कही जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। तहरीर मिलने पर बिथरी पुलिस ने युवती को ले जाने वाले आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें