फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देर रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, सैलानी बाजार में फैली दहशत

Mon, 10 Apr 2023 08:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

सैलानी बाजार में रात एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सैलानी बाजार में खड़ी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी बाजार में रविवार देर रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग कर दी गई। हमलावरों के तमंचे से निकली गोली एक युवक के बाएं हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग की घटना से बाजार में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


सैलानी बाजार में रात एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। एक पक्ष के युवक के हाथ में छर्रे लगे। 

मेहंदी वाली गली में शुरू हुआ था विवाद 

पुलिस के मुताबिक झगड़ा पहले सैलानी की मेहंदी वाली गली में शुरू हुआ जो बाद में चूड़ी बाजार तक आ गया। रात एक बजे फरहान खान से दूसरे गुट के लड़कों का झगड़ा हुआ। फरहान के साथ मौजूद उसके दोस्त बिलाल ने विरोध किया तो हमलावरों ने थोड़ी देर बाद आकर उस पर फायरिंग कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

तमंचे से निकले छर्रे बिलाल के हाथ में लगे। फायरिंग कर भागते हमलावरों का लोगों ने छत से वीडियो भी बना लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए। बिलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। 

बिलाल के परिजनों ने दूसरे पक्ष के गुलाम नबी, सैद हुसैन, समीर सैफी, अदीब वारसी, साहिब सैफी आदि पर फायरिंग का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनाक्रम के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें