घर की बैठक में पड़ा मिला शव
रात करीब साढ़े तीन बजे अनमोल व परिजन घर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि बैठक में भाई का शव पड़ा है। सिर में गोली लगी थी और आसपास काफी खून बह रहा था। सूचना पर थोड़ी देर में बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह पहुंच गए। वहां परिवार से जानकारी जुटाई गई।
सुबह एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। खोजी कुत्ते के साथ फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। परिवार के शक जताने पर राज के दोस्त एकता नगर निवासी सोनू गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी ने बताया कि जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।