फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल से रिहा हुआ युवक, मुख्य द्वार का वीडियो बनाकर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला जेल (केंद्रीय कारागार-टू) के मुख्य द्वार से निकले युवक ने फिर दबंगई के इरादे जाहिर कर दिए। युवक की रिहाई का वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील बनाकर वायरल किया जा रहा है। जिस जगह से युवक का वीडियो बनाया गया है, वह मोबाइल प्रतिबंधित क्षेत्र है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

युवक की रिहाई का वीडियो मोसीन शूटर 302 नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक युवक जेल से रिहा होता दिख रहा है। वीडियो में जेल को सुन्नत बताया गया है। जेल के बाहरी गेट पर ही मोबाइल जमा करा लिए जाते हैं। ऐसे में मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अशरफ से उसके गुर्गों की मुलाकात कराने में भी कई जेल वार्डर और अधिकारी नपे थे। उस समय भी जेल के इसी मुख्य द्वार के फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती बरती थी, लेकिन अब दोबारा लापरवाही होने लगी है। एसएसपी दफ्तर की सोशल मीडिया सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें