फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने नौकरी का झांसा देकर विधवा को जयपुर बुलाया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

Fri, 01 Mar 2024 09:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक को दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक जयपुर में रहता है। महिला का कहना है कि उसने नौकरी का झांसा देकर उसे वहां बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली क्षेत्र में विधवा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जयपुर बुलाने के बाद एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अब वह वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

विज्ञापन


सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु 2022 में हो चुकी है। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह परिवार का पालन-पोषण नहीं कर पा रही। गांव का ही एक युवक जयपुर में रहता है। उसने जयपुर में काम दिलाने का झांसा देकर उसे बुला लिया। कई दिन वहां रहने के बाद भी उसने नौकरी नहीं दिलवाई।

गला दबाकर मारने की कोशिश 
आरोपी खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद दुष्कर्म करता। इस दौरान उसने कई अश्लील वीडियो बना लिए। जब उसने नौकरी दिलाने की बात कही तो आरोपी ने मारपीट की। अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि एक दिन उसने गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बरेली जाकर महिला ने एसएसपी से शिकायत की। मामले में बड़ागांव पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घटनाक्षेत्र जयपुर का है। जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति पर महिला आरोप लगा रही है, उससे रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें