25 जून को कोर्ट से मिली थी जमानत
संयोग से 25 जून 2023 को कोर्ट ने चंद्रप्रकाश को जमानत दे दी। वह घर आया तो उसकी पत्नी छोटे भाई के साथ रह रही थी। चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि पत्नी और भाई ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। वापस मांगने पर मना कर दिया। इस पर चंद्रप्रकाश ने थाने में तहरीर दी।
ये भी पढ़ें- 'तेरी चौखट पर तोड़ देंगे दम': प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, घरवालों ने दरवाजा कर लिया बंद
पुलिस ने देवप्रकाश और सरोज को थाने बुलाया तो दोनों कब्जा न हटाने पर अड़ गए और झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस ने देवप्रकाश को हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद कुछ संभ्रांत लोग पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया। देवप्रकाश और सरोज जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए राजी हो गए। पंचायत ने पत्नी पर अधिकार देवप्रकाश को ही दिया।
इधर, पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में देवप्रकाश का चालान कर दिया। मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका समझौता हो गया है। दोनों फिर से झगड़ा न करें इसलिए चालान कर पाबंद कर दिया गया है।