फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुपयों के लेन-देन के विवाद में युवक को किया मरणासन्न

Sun, 26 May 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुपयों के लेन-देन के मामले में हमलावरों ने एक युवक को ईंट से कुचलकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसे खींचकर नाली की ओर डालकर भाग गए। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी सुरेश का कहना है कि उसका छोटा भाई राजकुमार बैग की सिलाई का काम करता है। मोहल्ले के ही निखिल वाल्मीकि से राजकुमार का रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। 23 मई की रात निखिल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ईंट से कई बार राजकुमार के सिर व सीने पर प्रहार किए। गला दबाकर हत्या की कोशिश की। जब राजकुमार मरणासन्न हो गया तो निखिल उसे खींचकर नाली के पास डाल दिया और भाग गया। दूसरे दिन सुबह सुरेश उसे तलाश करते हुए नाली के पास पहुंचा। इसके बाद राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने निखिल वाल्मीकि व उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें