फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झूठे केस में फंसाने के लिए युवक का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। फरीदपुर के गांव गोविंदपुर निवासी एक युवक का बुधवार रात मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। उसके चलते फरीदपुर थाना क्षेत्र में हरियाली बाजार के पास एक ढाबे से टिसुआ के एक हिस्ट्रीशीटर ने उसे पकड़ लिया और अपनी कार में डालकर ले गया। टिसुआ स्थित घर में बंधक बनाकर मारपीट की। झूठे केस में फंसाने के लिए पीड़ित को तमंचा देकर वीडियो बनाया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके तीन लड़कों के खिलाफ अपहरण, मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना के गोविंदपुर निवासी सौरभ ने बताया कि वह हरियाली बाजार के सामने एक प्लाईवुड फैक्टरी में ठेकेदार है। उसी में रामकुमार का लड़का संजीव भी कार्य करता है। 26 तारीख को फैक्टरी से दो मजदूरों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे।इस बात को लेकर संजीव से उसके भाई रोहित का झगड़ा हुआ था। बुधवार रात के समय जब रोहित टिसुआ फैक्टरी में कुछ काम से आया। तभी आरोपी ने मारपीट करते हुए अपने परिजनों को बुला लिया। इस दौरान रोहित भाग निकला तो आरोपी ने पीछा कर उसे बंधक बना लिया। टिसुआ स्थित घर में मारपीट की।
ढाबे पर मौजूद रोहित की जान पहचान वाले व्यक्ति ने उसके भाई सौरभ को जानकारी दी तो सौरभ ने फतेहगंज पूर्वी पुलिस की मदद से रोहित को खोज निकाला। इसके बाद सौरभ ने थाने में राम कुमार और उसके बेटों संजीव, अरुण, अंकित के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

अन्य आरोपी भाग गए
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा एक युवक का अपहरण कर घर में बंधक बनाया गया था। रिपोर्ट दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर रामकुमार को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें