आधार कार्ड से खुली पोल
लड़की पक्ष ने राहुल के साथ बेटी की सगाई कर दी। दस मई 2023 शादी की तारीख तय की गई। इससे पहले लड़का पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग की। बाइक खरीदने के लिए लड़के का आधार कार्ड मांगा तो पता लगा कि उसकी उम्र छिपाकर शादी तय की गई थी।
लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें धोखाधड़ी कर फंसाया गया। लड़की के पिता की तहरीर पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी राहुल रावत समेत राजेश, सुरेश चंद्र रावत, रीता रावत, अजय रावत, ज्योतिका रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।