फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

वायरल वीडियो में युवक और युवती किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। युवक उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने का प्रयास करता है, जिसका युवती विरोध करती दिख रही है। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का दूसरे समूदाय की युवती के साथ वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक और युवती किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। संगठन के लोगों ने मामला लव जिहाद का बताकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


सर्वेश कुर्मी नाम के युवक ने बरेली पुलिस को वीडियो एक्स (ट्वीट) किया है। वीडियो में दिखने वाले युवक का नाम शाहवेज रिजवी देवरनियां लिखा है। आरोप है कि युवक दूसरे समुदाय की लकड़ी को जाल में फंसाकर उसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा रहा है।
 
ट्वीट के बाद अफसरों ने देवरनियां इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें