फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी को घर से दोबारा उठा ले गया दूसरे समुदाय का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अगवा करने के मामले में बयान दर्ज होने से पहले युवती को वही आरोपी दोबारा अगवा कर ले गया। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि 27 जून की रात जब पूरा परिवार दावत खाने गया था, तब उनकी बेटी घर में अकेली थी। तभी आरोपी घर में घुस आया और असलहे के बल पर बेटी को घर से ले गया। दावत से लौटने पर जब घटना की जानकारी हुई तो वह आरोपी के घर गए, तब आरोपी के परिजनों ने बेटी को सकुशल वापस करने का आश्वासन दिया। लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपी व उसके परिजनों ने उनकी बेटी को वापस नहीं किया। अब आरोपी व उसके परिजन अपना घर बंद कर फरार हो गए हैं। उनके मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि आरोपी दो साल पहले भी उनकी बेटी को अगवा कर ले गया था। तब उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और मामला कोर्ट में चल रहा है। उनकी बेटी के बयान होने वाले थे जिससे आरोपी को सजा हो सकती थी। इससे पहले ही वह उसे साथ ले गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें