फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक बारिश में ही उखड़ गया औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का पैचवर्क

Sat, 27 Jul 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हैं। गड्ढों से कारोबार प्रभावित हो रहा है। बीते दिनों उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठा तो पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति हुई। नतीजा, सड़क पर गिट्टियां बिछ गई हैं। अब जिम्मेदार बारिश थमने पर सड़क मरम्मत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के उद्यमियों ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में अपना ये दर्द जिलाधिकारी से बयां किया। उद्यमी विमल रिवाड़ी ने बताया कि परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर आठ, नौ और दस बेहद जर्जर हो चुके हैं। पिछली बैठक में यह मुद्दा उठा था तो नगर निगम ने गड्ढों में रोड़े डलवाकर मिट्टी से पाट दिया। बारिश हुई तो मिट्टी बह गई और रोडे सड़कों पर बिखर गए हैं। वाहन गुजरते हैं तो सामान गिर पड़ता है। दुर्घटना की आशंका भी रहती है। संबंधित विभाग ने बारिश थमने के बाद निर्माण कराने की बात कही।
हालांकि, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फौरी तौर पर राहत के लिए रोड़े, बजरी और सीमेंट के जरिये पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। रिछा-जहानाबाद मार्ग के गड्ढों को भी जल्द भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


टोल के मुद्दे पर दी सात दिनों की मोहलत
भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बैठक में पीएनसी कंपनी द्वारा नैनीताल रोड पर संचालित टोल संबंधी शिकायत दर्ज कराई। कहा कि, बीती बैठक में मामला उठाने के बावजूद अब तक सुधार नहीं हुआ। टोल पर पांच में तीन लेन ही चल रही हैं। मशीनों को अपग्रेड नहीं किया गया। फास्टैग की भी व्यवस्था नहीं है। सभी लेन से भारी वाहनों की आवाजाही होने पर वहां लंबा जाम लगता है। प्रकरण पर जिलाधिकारी ने पीएनसी के प्रतिनिधि को सभी लेन संचालित कराते हुए सात दिनों में समस्या का निस्तारण कराने की हिदायत दी है।

सड़कों पर लगाए जाल, पर पाैधे नहीं रोपे
बैठक में रामपुर रोड पर लगाए गए जाल में अब तक पौधे नहीं रोपे जाने का मामला उठा। सीबीगंज और परसाखेड़ा में नाला-नाली निर्माण का मुद्दा उठा तो अभियंता ने टेंडर होने की बात कही। नगर निगम की ओर से कर के गलत बिल भेजने का मामला भी गूंजा। बैठक में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त संभव शील, एसके सिंह, राजेश गुप्ता, रजत मेहरोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें