फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक पर फायरिंग, आंख में छर्रे लगने से चली गई रोशनी, छह आरोपियों पर रिपोर्ट

Wed, 09 Aug 2023 05:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

काजी टोला निवासी युवक पर पिछली साल आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। छर्रे लगने से उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। पुलिस ने सुनवाई की तो पीड़ित ने कोर्ट में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में युवक पर फायरिंग कर दी गई। छर्रे लगने से उसकी दाहिने आंख की रोशनी चली गई। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


काजी टोला निवासी आमिर खां ने बताया कि कांकर टोला निवासी सोहराब और विक्की, ख्बाजा कुतुब निवासी खिजर अली, रबड़ी टोला निवासी सरताज, कटी कुइया निवासी शाकिर, सैलानी निवासी सन्ना ने राय स्वीट्स तिराहे पर पिछली साल जुलाई में उस पर फायरिंग कर दी थी। 

फायरिंग में उसकी दायीं आंख में छर्रे लग गए थे, जिस कारण उसके आंख की रोशनी चली गई। आमिर ने थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। न्यायालय के आदेश पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें