फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवरनियां नदी में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। केकड़े का शिकार करने गया युवक देवरनियां नदी में डूब गया। भोजीपुरा इलाके के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी नरेंद्र पाल (35) शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे देवरनियां नदी में श्मशान भूमि के पास केकड़ों का शिकार करने गया था। प्रत्यक्षदर्शी बाबूराम ने बताया कि पैर फिसलने से वह नदी में डूबने लगा। बाबूराम की सूचना पर पीपलसाना चौधरी से नरेंद्र के परिजन व ग्रामीण आ गए। गांव के गोताखोरों ने काफी देर तक नरेंद्र की तलाश की, पर कोई पता नहीं चल सका। पुलिस टीम ने दूसरे गांव के गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराया, पर वे भी कामयाब नहीं हो सके। भोजीपुरा पुलिस ने सरकारी गोताखोरों को बुलाने के लिए लखनऊ रिपोर्ट भेजी है। संवाद
विज्ञापन

आधा किलोमीटर दूर मिला शिवा का शव

भमोरा। बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गए किशोर का शव शुक्रवार को आधा किमी दूर बने बांध में फंसा मिला। ग्राम खुलीतारपुर निवासी रमेश चंद्र मौर्य का ऑपरेशन होना था। इस वजह से उनके बेटे अमित ने भांजे शिवा (15) को बुला लिया था। बृहस्पतिवार को अमित के चचेरे भाई योगेश की बरात जानी थी। शाम चार बजे शिवा चार दोस्तों के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर अरिल नदी में नहाने चला गया। वहां रेलवे के पुल से नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया। शुक्रवार सुबह उसका शव मिला। सूचना पर शिवा के पिता करन मौर्य निवासी जोखनपुर, बहेड़ी व मां ममता भी मौके पर पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें