फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 24 Sep 2025 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। पचौमी गांव में सोमवार रात राजेश (30) का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। राजेश की पत्नी ने हत्या करके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के लोगों पर ही शक जताया है। हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि राजेश का शव उनके ही घर में लटका मिला। मोहल्ले वालों व परिजनों के अनुसार घरेलू कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है। पत्नी अचला ने परिवार के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि बचपन में ही राजेश की मां की मौत हो गई थी। वह अपनी मां का इकलौता पुत्र था। पत्नी के निधन के बाद राजेश के पिता ने दूसरी शादी कर ली। इस शादी से उनकी दो बेटियां व एक बेटा हुआ।
विज्ञापन

राजेश ने करीब 20 दिन पूर्व पत्नी अचला के नाम पर चल रहे समूह से 50 हजार रुपये का ऋण निकाला था। इन रुपयों से वह मकान में पिता वाले हिस्से में लिंटर डलवा रहे थे। इसी को लेकर घर में विवाद चल रहा है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, राजेश की पत्नी ने परिवार के जिन दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, वह दोनों घटना के दौरान घर पर नहीं थे। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
राजेश के एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है। पत्नी गर्भवती भी है। वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करने के साथ ही साइकिल पर रखकर चाट-पकौड़ी बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें