फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन
उत्कर्ष का फाइल फोटो
विज्ञापन
गुलड़िया/सिरौली/अलीगंज। सिरौली-अलीगंज मार्ग पर खटेटा गांव के पास दूध से भरी पिकअप की टक्कर लगने से बाइक चालक युवक की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल महिला को बरेली जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां हालत गंभीर देख परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े सात बजे कस्बा सिरौली निवासी यश भारद्वाज (28) पुत्र रविन्द्र अपनी पत्नी के साथ बाइक से बरेली जा रहा था। खटेटा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही दूध से भरी पिकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसा होने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि यश कुछ मीटर तक बाइक सहित घिसटते चले गए, जिसमें उनका सिर फट गया। उनके सिर से मांस के लोथड़े निकल कर सड़क पर बिखर गए। यश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी पिंकी जायसवाल का एक पैर पूरी तरह से फट गया, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हेलमेट लगा होता तो शायद बच जाती जान
बताया जा रहा है कि यश अपने पिता के इकलौते बेटे थे। वह बरेली में कंपनी में नौकरी करते थे। उनके पिता रविंद्र भारद्वाज डाकघर में कर्मचारी हैं। यश जब अपने घर कस्बा सिरौली से निकले, तो उनके पास हेलमेट था, लेकिन उन्होंने हेलमेट अपने सिर पर लगाने के बजाए गाड़ी में ही टांग रखा था। लोगों का मानना था कि दुर्घटना के वक्त अगर वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन

पिंकी से दोस्ती के बाद हुई थी लव मैरिज
यश भारद्वाज और मुंबई की पिंकी जायसवाल की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के कुछ महीनों बाद दोनों ने लव मैरिज करने का फैसला किया था। अब से दो वर्ष पहले दोनों ने बरेली में धूमधाम से लव मैरिज की थी। संवाद

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन को तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रामरतन सिंह, थानाध्यक्ष, अलीगंज

उत्कर्ष का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें