फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकरी चराने गई किशोरी की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव दोंद आलमपुर में एक 12 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

वंदना पुत्री राकेश रविवार सुबह नौ बजे जंगल में बकरी चराने गई थी। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के पास एक तार में करंट आ रहा था। पास में ही एक और मोटर चल रही थी। किसी तरह बच्ची करंट की चपेट में आ गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्ची को किसी तरह करंट से छुड़ाया, तब तक वह झुलस गई थी। परिवार के लोग नेशनल हाईवे पर एक मेडिकल कालेज इलाज को लेकर पहुंचे, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वंदना तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी मां राजवती का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज हल्दीकला नीरज सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित किसी के खिलाफ तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें