बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सिरोही गांव में मंगलवार को चकरोड किनारे खेत में मुरारी नाम के युवक (22 वर्ष) का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके भाई मदनपाल ने प्रेम-प्रसंग से नाराज युवती के पिता व भाई पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
मदनपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह छोटे भाई मुरारी का शव पास में पेड़ से लटका मिला। इसके बाद आई पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मदनपाल ने आरोप लगाया कि मुरारी का एक युवती से कई दिनों से प्रेम-प्रसंग था।
दो दिन पहले युवती घर से लापता हो गई थी, जिसे परिवार के लोगों ने तलाश लिया था। इससे नाराज युवती के पिता और भाई मुरारी से रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब हत्या कर दी।