फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह के 12वें दिन युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास पड़ा मिला तमंचा

Mon, 13 Mar 2023 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव जटौआ केप्रधान ताज मोहम्मद अंसारी के युवा पुत्र जीशान ने कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। एक मार्च को ही उसका निकाह हुआ था। 
विज्ञापन
जीशान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के जटौआ गांव में रविवार रात ग्राम प्रधान के दत्तक पुत्र जीशान (22) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक मार्च को ही उसका निकाह हुआ था। गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


जटौआ गांव में ताज मोहम्मद ग्राम प्रधान हैं। उनके कोई संतान न होने पर उन्होंने अपने बड़े भाई ताहिर हुसैन के पुत्र जीशान को गोद लिया था। एक मार्च को जीशान का निकाह बहेड़ी इलाके के गांव हुलासपुरा की रहने वाली आबिदा बी के साथ हुआ था। 

ताज मोहम्मद ने बताया रविवार को वह जीशान की ससुराल गए हुए थे। आठ बजे के करीब खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बेटे जीशान ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी नसरीन मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ जीशान पर जमीन पर पड़ा था। तुरंत ही उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं 

आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात जीशान की मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय पाल और धौंराटांडा चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

प्रेम प्रसंग की चर्चा

गांव में चर्चा है कि गांव की ही एक युवती से जीशान का प्रेम संबंध था। प्रेमिका से शादी न कराए जाने को लेकर वह परेशान चल रहा था। हालांकि, परिजनों ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

सिर में फंसी थी गोली

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया जीशान ने 315 बोर के तमंचे से कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारी। गोली उसके सिर में फंसी मिली। मौके पर तमंचा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें