फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी पत्नी: इंस्टाग्राम पर पति को लेकर लगाया ऐसा स्टेटस... महिला की हरकतों से तंग आकर युवक ने दी जान

Wed, 09 Apr 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सीओ तृतीय अजयपाल ने बताया कि इज्जतनगर के मुंशी नगर में युवक की आत्महत्या मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया पाया गया है कि आत्महत्या गृहक्लेश में की गई है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाने के मुंशी नगर आकांक्षा इंक्लेव मसाले वाली गली के युवक ने बुधवार को फंदे पर लटकर जान दे दी। आरोप है कि वह पत्नी से प्रताड़ित था। पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पति पर पुलिस केस कर उसे जेल भिजवा देने का स्टेटस भी लगाया था। पुलिस अभी मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुंशी नगर आकांक्षा इंक्लेव मसाले वाली गली निवासी अमन आर्य का कहना है कि उनके भाई राज आर्य की शादी अप्रैल 2024 में शाहजहांपुर की एक युवती के साथ हुई थी। युवती का भाई पुलिस में कांस्टेबल है और उनकी तैनाती बरेली में है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। 
विज्ञापन

भाई की पत्नी अक्सर मायके वालों को बुला लिया करती थी। उसने राज को जेल भिजवाने की धमकी भरा इंस्टाग्राम स्टेटस भी भेजा। परेशान होकर राज ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें