बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी विनय उर्फ विक्की पल्लेदार था। उसकी शादी 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि विक्की की पत्नी ज्यादातर मायके में रहती है। इसके चलते दोनों के बीच विवाद था। बीते कई दिनों से पत्नी मायके में रह रही थी। विक्की उसे बुलाने गया था, जहां उसके साले ने उससे अभद्रता की।
ये भी पढ़ें- पांच मौतों से दहला हाफिजगंज: बरेली में नीचे तक झूलते तार बने जानलेवा; बारिश में बिजली के खंभों से रहें दूर
परिजनों ने लगाया यह आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि गौरी आए दिन पुलिस में झूठी शिकायत पर विक्की को परेशान कर रही थी। इससे आहत होकर विक्की ने रविवार रात घर में पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, इसमें विनय ने पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
सुसाइड नोट में लिखा कि पत्नी दस साल में लड़ाई करके दस बार मायके जा चुकी है। वह बुलाने गया तो साले ने उससे अभद्रता की। विक्की ने लिखा कि उसके शव को पिता और दोस्त पिंटू के अलावा कोई नहीं छुएगा। उसकी जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से उसका अंतिम संस्कार हो जाएगा। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विक्की का 10 साल का बेटा भी है।