फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेलीग्राम एप के जरिए युवक से 3.25 लाख ठगे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टास्क पूरे करने पर मिलते थे रुपये, भरोसे में लेने के बाद की गई ठगी
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। नगर के मोहल्ला जमीदारन निवासी दिलीप गुप्ता ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात युवक के खिलाफ टेलीग्राम एप के माध्यम से ऑनलाइन 3.25 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिलीप गुप्ता ने बताया कि टेलीग्राम एप पर एक नंबर के माध्यम से टास्क पूरा करने पर मुनाफा होने की बात कहकर शुरुआत में झांसे में लिया गया। टास्क पूरा करने पर रुपये प्राप्त होते थे। शुरुआत में प्रति रेटिंग पचास से लेकर 200 रुपये मिलते थे। कुछ समय बाद उनको एक ग्रुप में जोड़ दिया गया, जिसमें अन्य कई लोग भी जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप से ही उसे एक लिंक दिया गया, जिसमें कुछ नियम समझाए गए। पीड़ित को जब उन लोगों पर पूरा भरोसा हो गया। क्योंकि अन्य ग्रुप के लोगों को भी टास्क पूरा करने पर पैसे मिल रहे थे। इसके बाद उन अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित को कुछ नए टास्क पूरे करने को दिए। इसमें 5000, 68000, 23500, 2,20000 कुल मिलाकर 3.25 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी बैंक के खाता नंबरों सहित फोन पे पर भी पीड़ित से पैसे मंगवाए गए थे। फिर बताया गया कि कुछ दिन अगर वह अपना पैसा छोड़ते हैं तो उन्हें चार गुना से ज्यादा की राशि मिलेगी। जब कई दिनों तक पैसे वापस नहीं किए गए, तो पीड़ित को अपने साथ ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें