अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव बीबनी निवासी युवक की पड़ोस के ही रहने वाले शख्स ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित श्याम बिहारी ने तहरीर देकर बताया कि वह रात आठ बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोसी सीताराम बिना कारण गंदी-गंदी गाली देने लगा। जब इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया और शरीर में चोट के निशान हैं। जब पीड़ित अगले दिन सुबह थाने शिकायत करने जा रहा था तो सीताराम अपने सगे भाई झम्मनलाल के साथ आकर धमकी दी। संवाद