पहले नर्स ने सोचा कि इसका मानसिक संतुलन खराब है। मगर उसने दोबारा यह हरकत की तब लोगों की मदद से उसने मनचले को पकड़ लिया। डंडे और चप्पल से उसकी जमकर पिटाई की।
बरेली में एक नर्स से छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। नर्स ने भीड़ के सामने युवक को पीटा। बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर एक युवक ने नर्स का राह चलते हाथ पकड़ लिया और अपने साथ चलने को कहा।
विज्ञापन
पहले नर्स ने सोचा कि इसका मानसिक संतुलन खराब है। मगर उसने दोबारा यह हरकत की तब लोगों की मदद से उसने मनचले को पकड़ लिया। डंडे और चप्पल से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान मनचला पैर छूकर माफी भी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।