फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सही व साफ लिखने के अभ्यास से अधिक अंक होंगे हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा 11 मार्च को शहर के 22 केंद्रों पर होगी। बोर्ड में अंग्रेजी की परीक्षा हमेशा से ही कॉफी स्कोरिंग विषय माना जाता है। अगर छात्र के पास तेजी से साफ तरीके से लिखने का अभ्यास है तो वह आराम से 70 से ज्यादा अंक हासिल कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 6867 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में अधिक अंक हासिल करने के लिए छात्रों को ग्रामर, लॉजिकल कोहेरेंस और स्ट्रक्चर्ड राइटिंग पर मजबूत पकड़ होनी चााहिए। अंग्रेजी विषय की शिक्षक वैशाली पाठक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को हर विषय का पाठ्यक्रम देखकर ही रिवीजन शुरू कराना चााहिए। इसमें रीडिंग कंप्रीहेंशन में आए अनसीन पैसेज और एक केस आधारित पैसेज को समझने के लिए कठिन शब्दों का समझाना जरूरी है। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को सभी मुख्य पाठों से प्रमुख वाक्यांश को हाईलाइट करते हुए कंठस्थ करे। प्रश्नों के उत्तर देने के लिए अच्छे व साफ तरह से लिखें। उन्होंने बताया कि पेपर के दौरान छात्रों को सबसे पहले वहीं प्रश्नों को हल करना चाहिए जिसका उन्हें अच्छे से उत्तर पता हो। कम अंकों वाले सवालों को लंबा न खींचे, केवल उतना ही लिखे जितने अंक हों। इसके साथ ही उत्तर में मुख्य बिंदुओं को अंडरलाइन करे इससे शिक्षक की नजर सीधा उसपर ही पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें